सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 3000 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन पुनः हुए स्टार्ट

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से भारत के विभिन्न राज्यों के लिए अप्रेंटिसशिप के 3000 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित थी। ऐसे अभ्यर्थी जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते थे और तय तिथियों में फॉर्म नहीं भर सके थे उनके लिए सुनहरा मौका है।

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस पुनः शुरू कर दी गई है जो 17 जून तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अब बिना देरी करते हुए तुरंत ही नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) की ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन
इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सर्वप्रथम NATS की ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। इसके बाद अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा कर दें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

कितना लगेगा शुल्क
इस भर्ती में आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी वर्ग को 800 रुपये, एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये, पीएच कैंडिडेट्स को 400 रुपये और सभी महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 1996 से पहले और 31 मार्च 2004 के बाद न हुआ हो।

Related Articles

Back to top button