आषाढ़ मास में जरूर करें इन चीजों का दान

हिंदू धर्म में आषाढ़ माह बहुत फलदायी माना जाता है, जिसकी शुरुआत जल्द होने वाली है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह महीना भगवान विष्णु की पूजा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दौरान श्री हरि की पूजा और दान-पुण्य करते हैं, उनके जीवन में शुभता का आगमन होता है। इसके साथ ही परिवार में खुशहाली आती है। वहीं, इस माह (Ashadha Month 2024) में कुछ चीजों का दान बहुत लाभकारी माना जाता है, तो चलिए जानते हैं –

अन्न का करें दान

आषाढ़ मास में अन्न दान का दान करना चाहिए। यह बहुत कल्याणकारी माना जाता है, जो लोग इस माह अन्न का दान करते हैं, उनके घर कभी अन्न और धन की कमी नहीं रहती है। इसके साथ अपार यश की प्राप्ति होती है। इस महादान से पापों का नाश भी होता है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद सदैव के लिए बना रहता है।

वस्त्र का करें दान

आषाढ़ माह में वस्त्र का दान भी जरूर करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस माह किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान करते हैं उनके पुण्यों में वृद्धि होती है। इसके साथ ही उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति है और घर की दरिद्रता का नाश सदैव के लिए हो जाता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि वस्त्र फटे-पुराने नहीं होने चाहिए।

काले तिल का करें दान

आषाढ़ महीने में काले तिल का दान जरूर करना चाहिए। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दौरान काले तिल का दान करते हैं उन्हें अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है।

Related Articles

Back to top button
जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency मधुमेह के साथ वजन बढ़ाने के उपाय