प्लेन साड़ी पहनकर हो गई हैं बोर? इन 5 फैशन ट्रिक्स को अपनाकर दिखें गॉर्जियस और स्टाइलिश 

साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जिसे हर उम्र की लड़कियां पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी साड़ी पहनने की शौकीन हैं, लेकिन हर बार वही पुराने अंदाज में साड़ी स्टाइल करती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फैशन ट्रिक्स के बारे, जिनकी मदद से आप अपनी प्लेन साड़ी में भी स्टाइलिश नजर आएंगी।

शादी हो या ऑफिस पार्टी अब ज्यादातर लड़कियां हैवी वर्क साड़ी की जगह प्लेन साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं। यह सादगी, एलिगेंस और कंफर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मानी जाती है, लेकिन कई बार लड़कियां एक ही स्टाइल में साड़ी को पहनकर बोर हो जाती हैं।

ऐसे में बस जरूरत है सही तरीके से पहनने और छोटे-छोटे फैशन ट्रिक्स अपनाने की, जो आपके लुक को बेहद स्टाइलिश बना देंगे। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपनी प्लेन और बोरिंग साड़ी को स्टाइलिश बना सकती हैं।

. डिजाइनर ब्लाउज चुनें
प्लेन साड़ी को फैशनेबल बनाने का सबसे आसान तरीका है डिजाइनर ब्लाउज चुनना। अगर आपकी साड़ी प्लेन या लाइट कलर की है, तो ब्राइट या डार्क कलर का ब्लाउज या डिजाइनर ब्लाउज पहनें। यह आपको रिच और क्लासी लुक देगा। वहीं, डिजाइनर और कंट्रास्ट ब्लाउज आपकी साड़ी में नई जान डाल देगा और लुक मॉडर्न भी नजर आएगा।

. बेल्ट स्टाइल करें
अगर आपकी साड़ी सिंपल है और उसे स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो साड़ी के साथ मैचिंग बेल्ट, लेदर बेल्ट या मेटल बेल्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल ये फैशन काफी ट्रेंड में है। साड़ी के पल्लू को सीधा छोड़ने की बजाय कमर पर बेल्ट लगाएं। इससे आपका फिगर कर्वी नजर आएगा और लुक क्लासी और ट्रेंडी लगेगा।

. एक्सेसरीज से स्टाइल बढ़ाएं
अगर आप प्लेन साड़ी पहन रही हैं, तो बिना एक्सेसरीज के लुक बिल्कुल फ्लैट नजर आएगा। आप साड़ी लुक को खूबसूरत और स्टाइलिश बनाने के लिए स्टेटमेंट इयररिंग्स, बैंगल्स और रिंग्स का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, आप हैवी नेकलेस या बिंदी से इसे तुरंत अट्रैक्टिव और ग्लैमरस बना सकती है।

. मॉडर्न तरीके से करें स्टाइल
साड़ी को अलग लुक देने का सबसे आसान तरीका है उसे अलग-अलग स्टाइल में पहनना। आप साड़ी को नया ट्विस्ट देकर जैसे मराठी स्टाइल, बंगाली स्टाइल, पैंट-स्टाइल या डबल पल्लू स्टाइल में भी वियर कर सकती हैं। इससे आपकी साड़ी सिर्फ ट्रेडिशनल नहीं, बल्कि फैशनेबल और मॉडर्न भी लगेगी। इसके साथ आप ब्रोच का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

. फुटवियर और हेयरस्टाइल का ध्यान
साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए सही फुटवियर और हेयरस्टाइल का सिलेक्शन जरूरी है। हील्स या जूती आपकी साड़ी को ग्रेसफुल बनाती हैं। वहीं, साड़ी लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए लाइट वेव्स, कर्ली हेयर, बन या बाल खुले भी रख सकती हैं। ऐसा करने से सिंपल साड़ी भी खूबसूरत और अट्रैक्टिव नजर आएगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency