नोएडा के जिला मजिस्ट्रेट और पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एल. यतिराज, टोक्यो पैरालिंपिक में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

नोएडा के जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल. यतिराज, जो एक पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं, को टोक्यो में होने वाले पैरा-ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। 2018 एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक विजेता सुहास ने अपने चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए पदक जीतने का भरोसा जताया है।

सुहास एल. यतिराज केरल से हैं और 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे लखनऊ में उत्तर प्रदेश के योजना विभाग में विशेष सचिव के पद पर भी तैनात रह चुकें हैं।

“नोएडा का डीएम होने के नाते, यह महामारी के दौरान एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण समय था। लेकिन मैंने अपने प्रशिक्षण को कभी नहीं छोड़ा और अपना सारा ध्यान और समय इसके लिए समर्पित कर दिया। मैं टोक्यो 2020 में पदक जीतने के लिए बहुत आश्वस्त हूं।” पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के हवाले से कहा गया।

उनकी पहली पोस्टिंग आगरा में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई थी इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, जौनपुर, हाथरस, महाराजगंज, मथुरा जैसे कई स्थानों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी पत्नी रितु सुहास एक पीसीएस अधिकारी हैं।

3 दिसंबर 2016 को ‘विश्व विकलांगता दिवस’ के अवसर पर सुहास को राज्य का सर्वश्रेष्ठ पैरा खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने 2018 में इंडोनेशिया में आयोजित पैरालंपिक एशियाई खेलों में भाग लिया था और देश को कांस्य पदक दिलाया था। अपनी मेहनत और लगन से विकलांगता को मात देने वाले सुहास ने चीन में आयोजित पैरालंपिक बैडमिंटन चैंपियनशिप भी जीती थी।

Related Articles

Back to top button