यौन उत्पीड़न मामले में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को मिली जमानत

बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। जी दरअसल बीते दिनों उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था, और अब इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई है। आप सभी को बता दें कि आरोप के चलते गणेश पर पुलिस ने एक चार्जशीट दायर की थी, हालांकि अब उनको जमानत मिल गई है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले पर कोरियोग्राफर का कहना है कि उन्हें फसाने की साजिश की गई थी। जी हाँ और इसी के चलते उन्होंने उस आरोप लगाने वाली महिला डांसर के खिलाफ प्राथमिकता भी दर्ज करवाई थी।

आपको बता दें कि यह मामला कोई अभी का नहीं है बल्कि यह मामला तो दो साल पुराना है। जमानत के चलते मामले ने फिर से चर्चा बटोर ली थी। आप सभी को यह भी जानकारी दे दें कि, महिला ने साल 2020 में कोरियोग्राफर के खिलाफ शिकायत की थी। उस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वो गणेश आचार्य के ऑफिस में काम करने के लिए जाती थी, तो उस पर गलत टिप्पणियां करने के साथ ही अश्लील वीडियो भी देखने के के लिए मजबूर किया गया।

केवल यही नहीं बल्कि महिला ने आगे यह भी बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया गया। इसी के साथ ही महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इसी वजह से छह माह के बाद ही भारतीय फिल्म टेलीविजन कोरियोग्राफर एसोसिएशन के द्वारा उसकी सदस्यता भी समाप्त कर दी गई। इसी के साथ अपने बयान में महिला ने आगे यह भी बताया कि आचार्य ने अन्य महिलाओं का भी यौन शोषण किया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency