अंधविश्वास में पड़कर भतीजे ने चाची के सीने और छाती में भुजाली और रॉड से हमला कर ली जान…

झारखंड के अति नक्सल प्रभावित चाईबासा में जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया। अंधविश्वास में पड़कर भतीजे ने चाची की हत्या कर दी। भतीजे ने डायन बिसाही के संदेह में चाची के सीने और छाती में भुजाली और रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मामले जिले के जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत केकाटेपाड़ा पुरुसाई का है। आरोपी हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से फरार है। पुलिस तलाश रही है। 

डायन बिसाही के शक में वृद्धा की हत्या
मृतका के बेटे बबलू ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया है कि डायन बिसाही के शक में उसकी मां सरस्वती हेंब्रम की हत्या की गई है। उसकी मां बुरूसाई टोला में ही उनके आवास से करीब 400 मीटर की दूरी पर विधवा बहूत और पोता-पोती के साथ रहती थी। देर रात बुधराम हेंब्रम हत्या की नीयत से रॉड और भुजाली लेकर वृद्धा के कमरे के पास पहुंचा और दरवाजे पर लातकर मारकर अंदर घुस गया। बुधराम ने सो रही सरस्वती हेंब्रम के सीने और गर्दन में भुजाली और रॉड से जोरदार वार किया। बताया जाता है कि विधवा बहू ने अपने जेठ को फोन पर घटना की जानकारी दी। 

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही बबलू अपने घर पहुंचा। मां के पास गया तो देखा आरोपी वहीं खड़ा है। उसने आरोपी के हाथ से रॉड और भुजाली छीना। अंदर कमरे में उसकी मां जख्मी हालत में पड़ी थी। आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency