बाइडन प्रशासन को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बड़ी बात…

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सरकार पर देश को बर्बादी की तरफ ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जो बाइडन प्रशासन के दौरान दुनिया को तृतीय परमाणु विश्व युद्ध का सामना करना पड़ सकता है। 76 वर्षीय ट्रंप ने यह टिप्पणी मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद फ्लोरिडा लौटने के बाद की।उन्होंने कहा कि कई देशों की ओर से परमाणु प्रयोग का खुलेआम खतरा मंडरा रहा है।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था हो रही धराशायी:  ट्रंप

किसी भी देश की ओर से न तो इसका जिक्र किया गया और न ही इस संबंध में कोई चर्चा की गई। आप मुझपर विश्वास करें या नहीं, लेकिन यह समय ज्यादा दूर नहीं है। न्यूयार्क से फ्लोरिडा लौटने के बाद मार-ए-लागो रिसार्ट में उन्होंने कहा कि जो बाइडन के नेतृत्व में अमेरिका खतरे में है। हमारी अर्थव्यवस्था धराशायी हो रही है। महंगाई भी बढ़ती जा रही है। रूस चीन के साथ शामिल हो गया है। क्या आप विश्वास करेंगे, सउदी अरब ईरान के साथ शामिल हो गया है।

चीन, रूस, ईरान और उत्तर कोरिया खतरनाक रूप से संगठित हो रहे हैं। यदि मैं आपका राष्ट्रपति होता तो यह कभी संभव नहीं हो सकता था।उन्होंने यूक्रेन में मची तबाही का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर वे राष्ट्रपति होते तो यू्क्रेन पर रूस कभी हमला नहीं कर पाता। वह सभी ¨जदगी बच सकती थीं। वे सभी खूबसूरत शहर आज मौजूद होते। डालर लगातार गिर रहा है।

अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में विश्व में यह मुद्रा को लेकर पैमाना नहीं रह जाएगा, जो 200 वर्षों के इतिहास में हमारी सबसे बड़ी पराजय होगी। यह ऐसी हार होगी, जो हमें महाशक्ति बने रहने से भी दूर कर देगी। उन्होंने कहा कि अगर आप अमेरिका के इतिहास में पांच सबसे खराब राष्ट्रपति के काल को एक साथ जोड़ दें तो भी उस दौरान उतना देश को नुकसान नहीं पहुंचा, जितना जो बाइडेन के नेतृत्व में पहुंचा है।

पोर्न स्टार को पैसे दिए जाने के मामले में अब चार दिसंबर को सुनवाई

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से 2016 में चुनाव प्रचार के दौरान संबंधों के बारे में चुप रहने के लिए पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल्स को पैसे दिए जाने के मामले में अगली सुनवाई चार दिसंबर को होगी। इसमें डोनाल्ड ट्रंप की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

स्टार्मी डेनियल को चुकाना होगा 1.22 लाख डालर

पोर्ट स्टार स्टार्मी डेनियल्स मुकदमा हार गई हैं। उन्हें एक अपील अदालत ने मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों को कानूनी फीस के लगभग 122,000 डालर के भुगतान का आदेश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया था वर्ष 2006 में ट्रंप के साथ उनका अफेयर था। वर्ष 2016 के चुनावी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान चुप रहने के लिए 1,30,000 डालर दिए थे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency