आइए जानते हैं कि मनी प्लांट को घर के किस कोने में रखने से मिलेगा लाभ

जैसा कि नाम से ही पता चलता है मनी प्लांट। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से बरकत आती है। माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट का पौधा फलता-फूलता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में इसे रखने की सही दिशा भी बताई गई है। अगर वास्तु शास्त्र के इन नियमों का ध्यान न रखा जाए तो मनी प्लांट कोई विशेष लाभ नहीं देता।

क्या है सही दिशा

वास्तु शास्त्र में जिस प्रकार सभी चीजों के लिए एक दिशा का निर्धारण किया गया है। उसी प्रकार मनी प्लांट के पौधे को रखने के लिए भी एक सही दिशा बताई गई है। इसे कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके स्थान पर मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशा भगवान गणेश की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

माना जाता है कि जैसे-जैसे मनी प्लांट का पौधा बढ़ता है वैसे-वैसे घर में बरकत आनी शुरू होती है। इसलिए ये पौधा लगाते समय हमेशा ध्यान रखें कि इसकी बेल कभी भी जमीन को न छूए। मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की ओर जाती हुई होनी चाहिए।

ऐसा करने से आता है दुर्भाग्य

घर में बरकत बनाए रखने के लिए मनी प्लांट के पौधे का खास ख्याल रखा जाना जरूरी है। मनी प्लांट के पौधे को कभी भी सूखने न दें। अगर इसके पत्ते सूखते हैं या पीले पड़ जाते हैं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। क्योंकि सूखा हुआ मनी प्लांट का पौधा दुर्भाग्य का प्रतीक होता है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency