“न्यूज़क्लिक” के संस्थापक पत्रकार प्रबीर पुरकायस्थ हुए गिरफ़्तार! जानिए क्यों?

न्यूज़क्लिक के संस्थापक पत्रकार प्रबीर पुरकायस्थ को आतंकवाद विरोधी कानून, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है, पत्रकारों के ऊपर आरोप लगाया गया था कि समाचार पोर्टल को चीनी प्रचार को बढ़ावा देने के लिए धन प्राप्त हुआ था।

बता दें कि न्यूज पोर्टल के HR HEAD अमित चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले आज, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में 20 स्थानों पर न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों के घरों की तलाशी ली गई और उसके बाद उनके मोबाइल, लैपटॉप भी जब्त किए गए. जिसके बाद विपक्ष के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, कुछ लोगों ने इसे “प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला” बताया।

इस रेड में कुल 36 संदिग्ध कुल 36 संदिग्ध पुरुष से परिसर में पूछताछ की गई है,और डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों आदि को जांच के लिए जब्त / एकत्रित किया गया है। अब तक, दो आरोपी प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है. कार्यवाही अभी जारी है.

Related Articles

Back to top button