हरियाणा: झज्जर में फंदे पर लटके मिले पिता, बेटी और बेटे के शव, जाने पूरा मामला

घर में 37 वर्षीय कर्मवीर, 13 साल की बेटी मुस्कान और 11 साल का बेटा तनुज फंदे पर लटके मिले। जब तक इन्हें परिजनों ने देखा तब तक मौत हो चुकी थी। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हरियाणा के झज्जर जिले के गंगड़वा गांव में एक पिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में दो मासूम बच्चों को फांसी लगाकर स्वयं भी रस्सी से लटक कर जान दे दी। पिता और दोनों बच्चों के शव छत पर बने एक कमरे में लटकते मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। मौके पर सबूत जुटाने के लिए एफएसएल टीम भी पहुंची है। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार कर्मवीर रात को खाना खाने के बाद छत पर बने कमरे में बच्चों के साथ सोने चला गया था। उसके साथ 13 वर्षीय बेटी मुस्कान और 11 वर्षीय बेटा तनुज भी सो रहे थे। रात करीब एक बजे कर्मवीर की पत्नी ने तीनों को रस्सी पर लटकते देखा। तीनों को फंदे पर लटका देख पत्नी के होश उड़ गए और उसने अन्य परिजनों को बुलाया। पुलिस को भी घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency