अंबाला में करंट आते ही ट्रक में लगी भीषण आग, जिंदा जला ड्राइवर

हरियाणा के अंबाला में ट्रक में आग लगने से ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसा रविवार यानि आज सुबह का है जहां अंबाला-जगाधरी रोड पर चिल्ली ढाबे के पास हुआ। सूचना मिलने के बाद मुलाना थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगामी कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार ड्राइवर की पहचान गांव उगाला निवासी बलबीर सिंह के रूप में हुई है। वह ट्रक लेकर चिल्ली ढाबे के पास पहुंचा था। यहां ट्रक अचानक ऊपर से गुजर रही बिजली की तार से टच हो गया। ट्रक में करंट आते ही आग लग गई और ड्राइवर बलबीर सिंह भी भीषण आग में जिंदा जल गया। ट्रक रेत से भरा हुआ था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency