आरबीआई के सरकारी कामकाज वाले सभी दफ्तर 30 और 31 मार्च को छुट्टी के दिन भी खुलेंगे

रिजर्व बैंक (RBI) के सरकारी कामकाज से जुड़े ऑफिस और एजेंसी बैंकों की सभी नामित शाखाएं (designated branches) मौजूदा वित्त वर्ष के आखिरी दो दिन यानी 30 और 31 मार्च को सामान्य कामकाजी घंटों के मुताबिक खुली रहेंगी।

30 और 31 मार्च को शनिवार और रविवार है और अमूमन बैंक इन दिनों को बंद रहते हैं, लेकिन टैक्सपेयर्स की सहूलियत के लिए यह फैसला लिया गया है। इससे सरकारी खातों की सालाना फाइनेंशियल ईयर अकाउंट क्लोजिंग में आसानी होगी।

केंद्रीय बैंक ने एक बयान में बताया कि इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन 30 मार्च और 31 मार्च को शनिवार और रविवार होने के बाद भी तय समय तक किए जा सकते हैं। NEFT और रियल टाइम पेमेंट RTGS के जरिए 31 मार्च 2024 रात 12 बजे तक किया जा सकता है। सरकारी प्राप्तियों और पेमेंट को को स्मूद बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

RBI के मुताबिक, सरकारी चेकों के निपटान के लिए 30 और 31 मार्च 2024 को स्पेशल क्लीयरिंग ऑपरेशन चलेगा। जहां तक केंद्र और राज्य सरकारों के आरबीआई को लेनदेन की रिपोर्टिंग का सवाल है, तो 31 मार्च की रिपोर्टिंग खिड़की एक अप्रैल, 2024 को दोपहर 12 बजे तक खुली रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button