नरहट थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आटो में बने तहखाना से झारखंड निर्मित भारी मात्रा में की शराब बरामद

 शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए जिले की पुलिस लगातार एक्टिव है। छापेमारी और वाहन चेकिंग अभियान को तेज कर शराब खा धंधा करने वालों की धर पकड़ लगातार जारी है। इसी सिलसिले में नरहट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। आटो में बने तहखाना से झारखंड निर्मित भारी मात्रा में देसी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। धंधेबाज पैर से दिव्यांग बताया गया। दो धंधेबाज रात्रि का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा। घटना शुक्रवार की रात की है।

ऑटो में बना रखा था तहखाना

इस मामले में थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि शेखपुरा बाजार के समीप गश्ती पुलिस की नजर एक आटो और  स्कूटी पर पड़ी। दोनों को रुकने का इशारा किया गया तो चालक एवं उसपर बैठा व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। स्कूटी सवार व्यक्ति को पकड़ लिया गया। स्कूटी चालक दिव्यांग था। आटो और स्कूटी की तलाशी ली गई तो आटो बीआर27पी- 0565 से ड्राइवर सीट के पीछे तहखाना से 300 एमएल का 855 बोतल झारखंड निर्मित देसी शराब, 600 एमएल का रायल रम 15 बोतल और एक एक्टिवा स्कूटी जेएच 12एम 1776 से 300 एमएल का 38 बोतल झारखंड निर्मित शराब बरामद की गयी। एक फोन भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाज सुरेश यादव उर्फ सुबेय यादव, पिता रामविलास यादव रजौली थाना क्षेत्र के सरमसपुर गांव का रहने वाला है। फरार होने वाले धंधेबाज भी रजौली क्षेत्र के रहने वाले बताए गए। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है। 

रजौली चेक पोस्ट पर जांच की खुली कलई 

रजौली-सिरदला के रास्ते हिसुआ पहुंचाने के लिए शराब ले जायी जा रही थी। नरहट थाना क्षेत्र में पकड़े जाने पर रजौली चेक पोस्ट पर जांच की कलई खुल गई है। सवाल उठ रहा है कि झारखंड निर्मित शराब आखिर नरहट तक कैसे पहुंच गई।   

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency