उत्तराखंड
-
हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। हरिद्वार में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार की हरिद्वार गंगा कॉरिडोर महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत…
Read More » -
उत्तराखंड: प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 3211 पदों पर भर्ती शुरू
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग स्थानीय निवासी होने की शर्त रखी गई है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और…
Read More » -
बारिश के बाद यमुनोत्री हाईवे पर मलबा पत्थर आने से रास्ता बंद
बारिश के बाद यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। सड़क पर पत्थर और मलबा पसरा हुआ है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। यमुना घाटी में लगातार हो रही बारिश से परेशानी खड़ी हो गई है। यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन के कारण सड़क पर…
Read More » -
उत्तराखंड: आज बिगड़ा रहेगा मौसम, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर…
Read More » -
केदारनाथ पैदल यात्रा सुचारू, संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं टीमें, घोड़ा-खच्चर संचालन अब भी बंद
केदारनाथ पैदल मार्ग पर शनिवार को यात्रा सामान्य रूप से संचालित हो रही है। जबकि छौड़ी के पास भारी बोल्डर गिरने के बाद घोड़ा-खच्चर संचालन अब भी बंद है। मार्ग पर मलबा हटाने का कार्य जारी है और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के लिए टीमें तैनात हैं। जिला आपदा प्रबंधन…
Read More » -
Dehradun: कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की अहम बैठक
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की महत्वपूर्ण बैठक देहरादून में हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने की। बैठक में आगामी 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है। इसके साथ…
Read More » -
सीनियर आईएफएस पंकज कुमार का ट्रांसफर आदेश रद्द, निदेशक बने रहेंगे
नैनीताल हाईकोर्ट की ओर से वन विभाग के प्रधान सचिव को अवमानना नोटिस जारी करने के एक सप्ताह बाद सरकार ने नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के डायरेक्टर पद से आईएफएस पंकज कुमार के ट्रांसफर का आदेश को वापस ले लिया है। खंडपीठ ने आईएफएस पंकज कुमार के पक्ष में ”नो मूवमेंट”…
Read More » -
बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी मामला, बीकेटीसी के कई और कर्मचारी भी रडार पर
बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कई अन्य कर्मचारी भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। पुलिस ने 25 जून की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें आरोपी कर्मचारी के साथ कुछ अन्य कर्मचारी भी गणना कक्ष में संदिग्ध हरकत करते…
Read More » -
हर्षिल घाटी में तेज बारिश के बाद खीरगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा
उत्तराखंड की हर्षिल घाटी में शनिवार शाम को तेज बारिश के कारण आपदा प्रभावित धराली के बीच बहने वाली खीरगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया। पानी के साथ बहकर आए मलबे और पत्थर गंगोत्री हाईवे पर बने नारदानों में फंसने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होने का खतरा बन गया था।…
Read More » -
उत्तराखंड मुक्त विवि की पहल: होम स्टे प्रबंधन में एक वर्षीय डिप्लोमा शुरू
पर्यटन और स्थानीय रोजगार को नई दिशा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने युवाओं के लिए इस शैक्षणिक सत्र में कई नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें सबसे खास होम स्टे प्रबंधन में एक वर्षीय डिप्लोमा है, जो राज्य में तेजी से बढ़ रहे होम स्टे व्यवसाय…
Read More »