पिछले 24 घंटे में देश में आए कोरोना के 20,408 नए केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के 20,408 नए मामले सामने आए हैं और 54 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1,43,384 हैं. जबकि दैनिक सकारात्मकता दर 5.05% और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.92% है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में कोरोना के कुल 87.48 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 4,04,399 टेस्ट किए गए. भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,43,384 है. सक्रिय मामले अभी 0.33% हैं. जबकि रिकवरी रेट अभी 98.48% है. पिछले 24 घंटों में 20,958 कोरोना मरीजों के ठीक होने से कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,33,30,442 हो गई है

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 203.94 करोड़ टीके की कुल खुराक (93.25 करोड़ दूसरी खुराक और 8.74 करोड़ एहतियाती खुराक) दी जा चुकी हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वैक्सीन की 33,87,173 खुराकें दी गईं हैं.

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency