सिर्फ इस बात पर पति ने पत्नी की गला काटकर कर दी हत्या

 देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच नौकरी को लेकर विवाद हुआ, तो पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पति चाहता था कि पत्नी प्राइवेट नौकरी ना करे। यह घटना नोएडा के सेक्टर 39 की है। जहां पुलिस ने आरोपी पति अजय भदोरिया को अरेस्ट कर लिया है।  

अजय भदोरिया मूल रूप से कानपुर का निवासी है। वह सेक्टर 39 के सालारपुर इलाके में रह रहा था। 9 अगस्त को आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच नौकरी को लेकर झगड़ा चल रहा था। आरोपी पति नहीं चाहता था कि उसकी बीवी प्राइवेट नौकरी करें। जिसे लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। इस विवाद के दौरान 9 अगस्त को आरोपी ने धारदार चाकू से अपनी पत्नी के गले पर ताबड़तोड़ कई वार किए और गला काट डाला। जिससे कि महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। 

पुलिस ने आरोपी अजय भदोरिया को अरेस्ट कर लिया है पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हुए चाकू को भी बरामद कर लिया है। जिससे आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की है

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency