New jersey जा रही विमान में सांप दिखने से यात्रियों में हड़कंप

अमेरिका में उड़ान भर रही विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब फ्लाइट में यात्रियों ने एक सांप को देखा। विमान में यात्रियों ने अचानक एक बड़ा सांप फ्लोर पर रेंगते हुए देखा जिसके बाद यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया।

सोमवार को यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 2038 फ्लोरिडा टाम्पा शहर से न्यू जर्सी की उड़ान पर था और उसी दौरान यात्रियों को सांप दिखाई दिया। यात्रियों ने सांप को देखते ही तुरंत चालक दल को सतर्क किया। इस घटना से सभी यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।

यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 2038 में दिखा सांप

विमान के पायलट ने तुंरत नेवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को लैंड किया और सांप को पकड़ने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया। न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के पोर्ट अथॉरिटी ने एक बयान में बताया कि एयरपोर्ट के वन्यजीव संचालन कर्मचारी और पोर्ट अथारिटी पुलिस विभाग के अधिकारी यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 2038 के पास पहुंचे और तुरंत गार्टर सांप को पकड़ लिया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। सांप ने विमान में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचाया।

विमान के सभी यात्री सुरक्षित

वाशिंगटन टाइम्स ने स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया कि बिजनेस क्लास में उड़ान भरने वाले यात्रियों ने लैंडिग के दौरान सांप को देखा और उसी दौरान यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। न्यू यॉर्क पोस्ट ने सिंपल फ्लाइंग का हवाला देते हुए कहा कि सांप को हटा दिए जाने के बाद यात्रियों को उनके सामान के साथ उतारा गया और फिर से विमान की तलाशी की गई।

फ्लोरिडा काउंटी में पाया जाता है गार्टर सांप

द वाशिंगटन टाइम्स ने फ्लोरिडा म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री का हवाला देते हुए कहा कि गार्टर सांप फ्लोरिडा काउंटी में पाया जाता है। यह जहरीला नहीं होता है। यह सांप आमतौर पर 18 से 26 इंच लंबा होता हैं। अगर आप इस सांप से छेड़छाड़ करेंगे तो तभी यह सांप इंसान को काटेगा।

बता दें कि न्यू जर्सी में गार्टर सांप का दिखना बहुत आम बात हैं। इससे पहले फरवरी में मलेशिया में एयरएशिया की एक फ्लाइट में सांप पाया गया था। उस दौरान विमान हवा पर था और यात्रियों के बीच डर का माहौल बन गया था। उड़ान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency