धनतेरस से पीएम नरेंद्र मोदी पूरा करने जा रहें युवाओं से किया हुआ वादा, जानें क्या

पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों केंद्र सरकार के विभागों में 10 लाख भर्तियां करने का ऐलान किया था। अब धनतेरस से इस पर अमल की शुरुआत होने वाली है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी 75,000 नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने वाले हैं। पीएमओ के मुताबिक इस मौके पर कर्मचारियों को प्रधानमंत्री संबोधित भी करेंगे। जून में ही पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि आने वाले डेढ़ सालों में केंद्र सरकार की नौकरियों में 10 लाख लोगों को भर्ती किया जाएगा। इसका अर्थ हुआ कि 2024 के आम चुनाव से पहले यह भर्ती अभियान पूरा हो जाएगा। 

सरकारी सूत्रों का कहना है कि सबसे ज्यादा भर्ती रक्षा मंत्रालय में हैं। यहां 2.5 लाख पद खाली हैं। इसके अलावा रेलवे में भी 2.9 लाख पद भरे जाने हैं। वहीं होम मिनिस्ट्री में भी सी कैटिगरी के 1.2 लाख रिक्त पदों पर भर्तियां होनी हैं। इन 10 लाख नौकरियों में से कुल 23,000 पद राजपत्रित अधिकारियों के हैं। इसके अलावा 26 हजार ग्रुप बी के हैं। वहीं गैर-राजपत्रित बी कैटिगरी के भी 92,000 पद खाली हैं। सबसे ज्यादा 8.4 लाख पद सी ग्रुप के हैं, जिनकी भर्ती से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलने वाला है। 

इन भर्तियों के लिए केंद्र सरकार के सभी विभागों की ओर से कोशिशें तेज कर दी गई हैं। पहले राउंड में कुल 38 विभागों को 75 हजार नए कर्मचारी मिलने वाले हैं। कुल 10 लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड और अन्य संस्थाओं के माध्यम से पूरी की जानी है। इन पदों में क्लर्क, इनकम टैक्स ऑफिसर, सिपाही से लेकर केंद्रीय सुरक्षा बलों में अफसर तक की वैकेंसी हैं। गौरतलब है कि मोदी सरकार पर भर्तियां न निकालने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में आम चुनाव से पहले 10 लाख नौकरियां देकर सरकार ऐसे तमाम आरोपों की काट करने की कोशिश करेगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency