कर्नाटक में दूषित पानी पीने से एक शख्स की मौत इसके अलावा कुछ लोगों की तबीयत खराब.


कर्नाटक के बेलागवी जिले में दूषित पानी पीने से एक शख्स की मौत हो गई है। इसके अलावा कुछ लोगों की तबीयत खराब भी हुई है। राज्य सरकार की तरफ से मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्तिक मदद दी जाएगी।

 कर्नाटक के बेलगावी जिले में दूषित पानी पीने से एक शख्स की मौत हो गई है। इसके अलावा कई लोगों की तबीयत खराब भी हुई है। मामला बेलागवी जिले के एक गांव का है। राज्य के सिंचाई मंत्री ने गोविंद करजोल ने इस घटना की पुष्टि की है।

मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान

मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार की तरफ से मृतक के लिए मुआवजे का एलान किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये सहायता के तौर पर देगी। उन्होंने घटना की जानकारी दी है। करजोल ने बताया कि रामदुर्ग तालुक के मुडेनुर गांव में बुधवार को कुछ लोगों ने दूषित पानी पी लिया था। पानी पीने के बाद लोगों की तबीयत खराब हो गई। इनमें से कुछ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई। मृतक का नाम शिवप्पा बेल्लारी है।

मंत्री ने ग्रामीणों से गांव में राज्य सरकार द्वारा लगाए गए रिवर्स ऑस्मोसिस (जल शोधन प्रक्रिया) से पानी का उपयोग करने की अपील की। करजोल ने लोगों से बोरवेल के आसपास कूड़ा हटाने की भी अपील की।

‘गांव के हर घर में होगा पीने का साफ पानी’

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘जल जीवन मिशन के तहत हम पाइप के जरिए पीने का साफ पानी उपलब्ध करा रहे हैं। लगभग 80 फीसद काम पूरा हो चुका है। एक महीने में गांव के सभी घरों में शुद्ध पीने का पानी पहुंचेगा।’

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency