चीन के इस शेहर में लगा लॉकडाउन, पढ़े पूरी ख़बर

चीन में कोरोना से हाल बेहाल है। जिनपिंग सरकार के सख्त कोविड नियमों से लोगों का जीना दूभर हो चुका है। चीन की जीरो-कोविड पॉलिसी के कारण शंघाई में डिजनीलैंड को अचानक बंद कर दिया गया। द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, वॉल्ट डिजनी कंपनी के प्रमुख डिजनी रिसॉर्ट ने सोमवार को अपने दरवाजे बंद कर दिए। इस अफरा तफरी में हजारों की संख्या में विजिटर्स अंदर ही फंस गए। 

शंघाई डिजनीलैंड को अचानक बंद करने की घोषणा के समय सभी मेहमान पार्क के अंदर ही थे। उन्हें तब तक बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है जब तक कि उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती। कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि लोग पार्क के अंदर कैद होने से बचने के लिए दीवारों की ओर भागते नजर आ रहे हैं। 

लोग लॉकडाउन की कैद से बचने की उम्मीद में थीम पार्क के बंद हो चुके फाटकों की ओर भागते नजर आ रहे हैं। शंघाई डिजनीलैंड के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सोमवार को पोस्ट किए गए एक नोटिस में कहा गया है कि विशाल थीम पार्क और आसपास की फैसिलिटी अगली सूचना तक बंद रहेंगी। शहर के क्रूर लॉकडाउन के दौरान 101 दिनों के लिए बंद रहने के बाद जून में थीम पार्क फिर से खोला गया था।  डिजनी ने एक बयान में कहा, “हम असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं और इस अवधि के दौरान प्रभावित सभी मेहमानों के पैसे वापस करेंगा या उन्हें एक्सचेंज की सुविधा देंगे। जैसे ही हमारे पास पार्क को खोलने की फिर से निश्चित तारीख मिलेगी, हम मेहमानों को सूचित करेंगे।”

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency