रूसी सैनिक खाली अपार्टमेंट में घुस रहे, लोगों को तुरंत घर छोड़ने के लिए कर रहे मजबूर

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी भी जारी है। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध के 10 महीने होने को हैं। रूस ने यूक्रेन पर हमले पहले से कहीं और तेज कर दिए हैं। यूक्रेन भी लगातार रूस के हमलों का जवाब दे रहा है। इस बीच, खेरसॉन में तैनात रूसी अधिकारी ने नागरिकों को तुरंत शहर छोड़ने के निर्देश जारी किए हैं। रूसी सैनिक खेरसॉन क्षेत्र में तबाही मचाए हुए हैं। समाचार एजेंसी एपी ने शुक्रवार को एक स्थानीय निवासी के हवाले से बताया कि यूक्रेन का दक्षिणी शहर खेरसॉन अब युद्ध का नया केंद्र बन गया है। खेरसॉन शहर में मौजूद रूसी सैनिकों ने आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है।

एक अन्य खेरसॉन निवासी ने समाचार एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस (AP) को बताया कि रूसी सैनिक खाली अपार्टमेंट में घुस रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूसी सैन्य कर्मी घर-घर जा रहे हैं। यहां रहे लोगों को तुरंत घर छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं और इस पर वह कब्जा कर रहे हैं। इससे यह स्पष्ट है कि वे शहर में यूक्रेनी सेना से लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

इस क्षेत्र में क्रेमलिन द्वारा नियुक्त मॉस्क प्रशासन के उप प्रमुख किरिल स्ट्रेमोसोव ने गुरुवार को कहा कि रूसी सेना जल्द ही खेरसॉन शहर से हट सकती है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना खेरसॉन से पीछे हटने का नाटक कर रही है। ताकि यूक्रेनी सेना को इस लड़ाई में फंसाया जा सके।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency