ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस और चीन को लेकर की ये तीन बड़ी भविष्यवाणियां..

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन को लेकर तीन बड़ी भविष्यवाणियां की हैं। दिल्ली में हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मिट को संबोधित करते हुए जॉनसन ने कहा कि उनकी पहली भविष्यवाणी यह है कि पुतिन यूक्रेन से जंग हारेंगे। जॉनसन ने कहा- “पुतिन यूक्रेन में युद्ध हार जाएंगे और वह इसी के लायक हैं।” जॉनसन ने कहा कि पुतिन ऐसी लड़ाई लड़ रहे हैं जिसे कभी जीता नहीं जा सकता।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AC%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%B5-1024x674.webp

जॉनसन ने दूसरी भविष्यवाणी में कहा कि रूस का सैन्य उपकरणों का निर्यात बुरी तरह बिगड़ेगा। तीसरी भविष्यवाणी में उन्होंने कहा कि रूस कमजोर होगा और चीन मजबूत होगा। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि हम खतरनाक समय में जी रहे हैं और निरंकुश शासकों के गैर जिम्मेदार और खतरनाक व्यवहार के खिलाफ ब्रिटेन और भारत को साथ आना होगा।

जॉनसन ने कहा कि यूक्रेन से युद्ध पुतिन हारेगा लेकिन ये हमारी चिंता का विषय नहीं है कि वो कैसे अपनी हार मानेंगे। उन्होंने कहा कि आखिरकार पुतिन प्रोपेगंडा के उस्ताद हैं और अपने लोगों को वो काला को सफेद भी समझा सकते हैं। हारने के बाद भी पुतिन अपने लोगों से यह कह सकते हैं कि हमने जिस मकसद से यूक्रेन पर हमला किया था, वो हमने हासिल कर लिया है और हमारी जीत हुई है।



Related Articles

Back to top button