इस वजह से कोलकाता में रद्द हुआ अरिजीत सिंह का शो, जानें वजह

 बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का नए साल के मौके पर कोलकाता के इको पार्क में होने वाला शो रद्द हो गया है। अरिजीत का शो रद्द होने के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल में सियासत हो रही है। भाजपा और राज्य के मंत्रियों के बीच जुबानी जंग छिड़ी है। भाजपा ने अरिजीत सिंह का शो रद्द होने की वजह बताई है।

‘रंग दे तू मोहे गेरुआ’ गाने से रद्द हुआ शो: BJP

भाजपा नेता अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के दौरान अरिजीत सिंह ने मंच पर सीएम ममता बनर्जी के सामने शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले’ का गाना ‘रंग दे तू मोहे गेरुआ’ गाया था। इसी वजह से पश्चिम बंगाल सरकार की संस्था HIDCO ने इको पार्क में अरिजीत सिंह का शो रद्द कर दिया है।

कोलकाता के मेयर ने बताई वजह

वहीं, राज्य के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने अरिजीत सिंह का शो रद्द होने की वजह बताई है। हकीम ने बताया कि इस शो की अनुमति नहीं दी जा सकी, क्योंकि G-20 के निर्धारित कार्यक्रम से टकरा रहा था।

Salman Khan का कार्यक्रम भी रद्द किया’

हकीम ने कहा, “जी-20 में भारत की अध्यक्षता को लेकर कंवेंशन हॉल में कार्यक्रम होगा। कंवेशन हॉल इको पार्क के ठीक सामने है। इस कार्यक्रम में कई विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है। पुलिस को लगा कि अरिजीत के कार्यक्रम से कानून व्यवस्था हो सकती है। अरिजीत सिंह के शो में बड़ी संख्या में लोग आते और उन्हें संभालना मुश्किल हो सकता था।” हकीम ने आगे बताया कि सलमान खान के एक कार्यक्रम को भी रद्द करना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency