देश में कोरोना के सामने आये 173 नये मामले, सक्रिय मामलों में देखी गई गिरावट

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 173 नये मामले सामने आये जिससे कुल संख्या बढ़कर 4.46 (4,46,78,822) करोड़ हो गयी। सक्रिय मामलों में 2,670, की गिरावट देखी गई है। मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक मरने वालों की संख्या दो मौतों के साथ 5,30,707 हो गई है, केरल में एक और उत्तराखंड में एक मौत की सूचना मिली है।

कोरोना के कारण मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत

मंत्रालय ने कहा कि कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट 0.17 प्रतिशत दर्ज किया गया है जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.15 प्रतिशत आंका गया है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोविड का पता लगाने के लिए 1,57,671 टेस्ट किए गए हैं।

अब तक कोविड टीके की 220.10 करोड़ खुराकें दी गयी

मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.10 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। बता दें कि भारत की COVID-19 टैली ने 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर, 2020 को एक करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। देश ने 4 मई, 2021 को दो करोड़, 23 जून, 2021 को तीन करोड़ और 25 जनवरी को चार करोड़ के आंकड़े को छू लिया था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency