जानिए त्रिपुरा में क्या बोले सीएम योगी…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आरोप लगाया कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव साथ लड़ रही मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस भगवान राम या कृष्ण के अस्तित्व में विश्वास नहीं करतीं। इन दोनों दलों ने उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ मंदिर कारिडोर और राम मंदिर के निर्माण को रोकने की भी कोशिश की। उन्होंने बताया कि अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है।

चुनावी रैली में सीएम योगी ने कहा

योगी आदित्यनाथ ने उत्तरी त्रिपुरा के बागबासा में चुनावी रैली में कहा कि त्रिपुरा के लोगों ने कई वर्षों तक कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस दोनों के ‘कुशासन’ को देखा है, लेकिन राज्य ने पहली बार भाजपा के शासन काल में विकास दर्ज किया है। त्रिपुरा में ज्यादातर समय कांग्रेस और माकपा ने शासन किया। राज्य में वामपंथी शासन का अंत कर भाजपा 2018 में सत्ता में आई थी।

दोनों पार्टियां विकास प्रक्रिया को भी बाधित करने का कर रहीं प्रयास: योगी

माकपा और कांग्रेस ने 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठजोड़ किया है। आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और माकपा तेज गति से जारी विकास प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले त्रिपुरा को देखा है और राज्य में विकास की कमी देखी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य का विकास हुआ है।’

यह ‘डबल-इंजन’ वाली सरकार के कारण संभव हुआ: सीएम

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने दावा किया कि पहली बार सभी लोगों को लाभ मिल रहा है चाहे वे किसी भी राजनीतिक विचारधारा को मानते हों। यह ‘डबल-इंजन’ वाली सरकार के कारण संभव हुआ है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘जब देश में कांग्रेस का शासन था, तब भ्रष्टाचार अपने चरम पर था। कोयला घोटाला, टूजी घोटाला और राष्ट्रमंडल खेल घोटाला कांग्रेस के शासन के दौरान हुआ। भ्रष्टाचार कांग्रेस का पर्याय बन गया था।’ आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य की बेहतरी के लिए डबल इंजन सरकार बरकरार रहनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency