त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना प्रचार अभियान और तेज कर दिया..

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा के कई कद्दावर नेता त्रिपुरा में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। वहीं, अब पीएम मोदी भी शनिवार को प्रदेश में दो चुनावी रैली करेंगे। मोदी धलाई जिले के अंबासा में दोपहर 12 बजे जनसभा करेंगे। इसके बाद वह गोमती में दोपहर तीन बजे एक रैली करेंगे।

55 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा

भाजपा त्रिपुरा में 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि पांच सीटें गठबंधन में सहयोगी इंडिजिनियस पीपुल्स पार्टी त्रिपुरा को दी हैं। भाजपा ने सभी 55 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। वहीं, लेफ्ट-कांग्रेस का गठबंधन भी सभी 60 सीटों पर ताल ठोक रहा है।

भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र

भाजपा अध्यक्ष जेी नड्डा ने बीते गुरुवार को पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था। इस दौरान उनके साथ सीएम माणिक साहा भी मौजूद थे। नड्डा ने एक जनसभा को संबोधित भी किया था। नड्डा ने इस दौरान कहा, “जब भाजपा संकल्प पत्र लाती है, तो यह एक विजन डॉक्यूमेंट है। यह केवल कागज का टुकड़ा नहीं है, यह लोगों के प्रति बीजेपी की प्रतिबद्धता है।”

नड्डा ने आगे कहा कि त्रिपुरा कभी नाकाबंदी और उग्रवाद के लिए जाना जाता था। राज्य अब शांति, समृद्धि और विकास के लिए जाना जाता है।

16 फरवरी को चुनाव

त्रिपुरा की सभी 60 सीटों पर 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव होगा, जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मेघालय और नगालैंड में भी 60-60 सीटें हैं। इन तीनों राज्यों में चुनाव के नतीजों का एलान 2 मार्च को किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency