सेना ने लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार को नए उप प्रमुख के रूप में किया गाया नियुक्त…

भारतीय सेना के कई पदों पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सेना ने एक नए उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार को लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू की जगह नियुक्त किया है। बीएस राजू को सेना कमांडर के रूप में दक्षिण पश्चिमी सेना कमान में स्थानांतरित कर दिया है। वर्तमान वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर का स्थान लेंगे जो 28 फरवरी को दक्षिण पश्चिमी सेना कमान में सेवानिवृत हो रहे हैं।

बीएस राजू 10 महीने ही रहे उप प्रमुख

बीएस राजू का सेना के उप प्रमुख के रूप में केवल 10 महीने का कार्यकाल रहा और नए कार्यालय में आठ महीने और रहेंगे। वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के पदोन्नति पर अपने नए कार्यालय में स्थानांतरित होने के बाद उन्होंने 1 मई को उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला।

एनएसआर सुब्रमणी बने सेना कमांडर 

लेफ्टिनेंट जनरल राजू की जगह लेने वाले लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार वर्तमान में सेना के उप प्रमुख (रणनीति) हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में व्हाइट नाइट कोर सहित कई महत्वपूर्ण कार्यभार संभाले हैं। वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल एनएसआर सुब्रमणी को सेना कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया है और उन्हें लखनऊ में अगले केंद्रीय सेना कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में उत्तरी कमान में चीफ ऑफ स्टाफ हैं। सुब्रमणी एक इन्फैंट्री अधिकारी हैं और एक सख्त टास्कमास्टर के रूप में जाने जाते हैं। बता दें कि मध्य कमान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मध्य क्षेत्र में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा की देखभाल करता है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency