देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बढ़ सकता है पारा…

भारत के कई इलाकों में फरवरी के महीने में ही गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश से राहत भी मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटों में देश के किन राज्यों में बारिश होगी। साथ ही किन इलाकों में पारा चढ़ने की संभावना है।

नॉर्थ-ईस्ट में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर असम के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर में कल यानी 23 फरवरी को भी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

बिजली गिरने का अनुमान

मौसम विभाग ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर असम में ओलावृष्टि हो सकती है।

इन इलाकों में सताएगी गर्मी!

मौसम विभाग ने ये भी बताया कि देश के किस हिस्से में बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।

कैसा रहेगा तापमान

देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री होने की संभावना है। दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कोलकाता में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है। मुंबई में मौसम साफ रहेगा और यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, अधिकतम तापमान 34 डिग्री हो सकता है। इसके अलावा बेंगलुरु में मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं, चेन्नई में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हैदराबाद में आज सुबह कोहरा रहेगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency