देश में ही डेवलप हो सकता है आईफोन 17,जाने पूरी खबर

फॉक्सकॉन, पैगाट्रॉन और अब टाटा समूह जिसने विस्ट्रॉन प्रोडक्शन का अधिग्रहण किया है, वे 2024 में एपल 17 के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। इसकी शुरुआत अगले साल यानी 2024 की दूसरी उमाही में हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो में पहली बार होगा कि एपल का कोई न्यू प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन (एनपीआई) चीन से बाहर होगा। यह जानकारी एपल एनालिस्ट मिंग-ची-कू ने अपनी रिपोर्ट में दी है।
कू के मुताबिक 2025 की दूसरी छमाही में भारत में स्टैंडर्ड एपल आईफोन 17 का इंट्रोडक्ट प्रोडक्शन भी शुरू हो सकता है। एपल अपनी अधिकांश मैन्युफैक्चरिंग को चीन से बाहर से जाने की काशिश में कई वर्षों से भारत में पुराने आइफोन और अन्य उपकरणों का निर्माण कर रही है। कू के मुताबिक एपल चीन के झाऊ और ताइयुआन में फॉक्सकॉन के साथ अपने ऑपरेशन में क्रमश: 35- 45% और 75-85% कमी लाने जा रही है। कू के मुताबिक आईफोन के ग्लोबल शिपमेंट में मेड इन इंडिया का 12-14% हिस्सा है।
आईफोन 17 का डिजाइन कम कठिनाई वाला
कृ के मुताबिक एपल भारत में स्टैंडर्ड आईफोन 17 को असेंबल करने का विकल्प इसलिए चुनेगी, क्योंकि इसमें कम कठिनाई बाला डिजाइन है जो जोखिम को कम करेगा। एपल ने भारत के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युवाको ज्यादा जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है, और सितंबर 2022 में डिवाइस लॉन्च होने के कुछ ही हफ्तों बाद देश में आईफोन 14 का उत्पादन शुरू कर दिया है। अगर सब ठीक रहा तो 2024 तक मेड इन इंडिया आईफोन का अनुपात बढ़कर 20-25% हो जाएगा।



