ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर केदारनाथ में भव्य आरती में शामिल हुए राहुल गांधी

पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों की गहमा गहमी के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए रविवार को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां वह भव्य आरती में भी शामिल हुए।

कांग्रेस संचार विभाग के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि गांधी दिन में हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे और विधि विधान से बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना कर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि रविवार शाम को गांधी बाबा की भव्य सांध्य आरती में शामिल हुए और आरती पूरी होने तक बाबा का ध्यान करते रहे। आरती पूरी होने के बाद वह मंदिर सेवा के कार्यों में भी शामिल हुए।

वहीं राहुल गांधी सोमवार को केदारनाथ में विश्राम कर बाबा की पूजा-अर्चना करेंगे और आरती में शामिल होंगे। शिवभक्त गांधी इससे पहले गौरीकुंड से केदार धाम की 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुके हैं। वह कैलाश मानसरोवर जाकर भी भगवान शिव के दर्शन कर चुके हैं।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने उज्जैन में महाकाल के दर्शन के साथ ही कई मंदिरों में दर्शन किए। केदार यात्रा को भी भारत जोड़ो यात्रा की आध्यात्मिक यात्रा माना जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार गांधी मंगलवार को बाबा केदार के दर्शन के बाद वापस लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency