मध्य प्रदेश में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा,अपने-अपने प्रत्याशियों के प्रचार में लगे नेता

मध्य प्रदेश का चुनावी माहौल बिल्कुल ही बदला हुआ दिखाई दे रहा है.क्योंकि यूपी के दिग्गज नेताओं का मध्य प्रदेश में जमावड़ा लग रहा है. इसी कड़ी में आज मध्य प्रदेश के दौरे पर सीएम योगी जाएंगे.

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय एमपी दौरा है. चुनावी जनसभाओं कोसीएम योगी संबोधित करेंगे. इस समय बसपा प्रमुख मायावती भी मध्य प्रदेश में मौजूद हैं.आज दो जनसभाओं को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी संबोधित करेंगीं. दमोह और सागर जिले में मायावती जनसभा करेंगीं.अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार में नेता लगे हैं.

खैर जिस तरीके से चुनावी जनसभाओं को सत्ताधारी बीजेपी के नेता और विपक्षी दलों के नेता संबोधित कर रहे हैं. उस हिसाब से कयास लगाया जा रहा है कि मध्य प्रदेश की चुनावी जंग काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाली है.

Related Articles

Back to top button