जम्मू: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, अकारण की गोलीबारी

सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में आईबी के पास पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा की गई अकारण गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान बलिदान हो गया।

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बुधवार देर रात एक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। जम्मू संभाग के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में आईबी के पास पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा की गई अकारण गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान बलिदान हो गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा 24 दिनों में तीसरा संघर्ष विराम उल्लंघन है।

इस गोलीबारी में जवान घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बयान में कहा, ‘ आठ-नौ नवंबर की रात पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ इलाके में अकारण गोलीबारी की, जिसका बीएसएफ जवानों ने माकूल जवाब दिया।”

रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. लखविंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया और रात करीब एक बजे इलाज के लिए उन्हें यहां लाया गया।

जेरडा गांव के मोहन सिंह भट्टी ने बताया कि रात करीब 12.20 बजे शुरू गोलीबारी शुरू हुई। पहले एक धमाका हुआ फिर तेज गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी होते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों के भीतर सबसे सुरक्षित जगहों पर जा छिपे। कुछ लोग गांव में बने बंकरों में छिप गए। पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गई गोलीबारी के कारण भय का माहौल बन गया है। किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। यहां फसल पक कर तैयार है, लेकिन कटाई के लिए न तो श्रमिक भी नहीं मिल रहे हैं।

इससे पहले 28 अक्टूबर को जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स ने लगभग सात घंटे तक भारी गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप बीएसएफ के दो जवान और एक महिला घायल हुए थे। 17 अक्टूबर को अरनिया सेक्टर में रेंजर्स द्वारा की गई अकारण गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे।

25 फरवरी 2021 को दोनों पक्षों द्वारा संघर्षविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद से यह छठा उल्लंघन है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency