दिवाली पर दिल्ली में 208 जगहों पर लगी आग

राजधानी दिल्ली में दीपावली का त्योहार मनाया गया। इस दौरान दमकल विभाग को दिवाली के मौके पर आग से संबंधित कई कॉल आईं। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने आग की घटनाओं पर जानकारी देते हुए बताया कि इस साल दिवाली पर किसी भी आग की घटना में नुकसान की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने आगे बताया कि बीते दिन हमें आग लगने की 208 फोन कॉल आई थीं। जिसमें से 22 घटनाएं आतिशबाजी की थी। आग की इन घटनाओं में से सिर्फ एक घटना बड़ी थी। जो सदर बाजार में हुई थी। जहां दमकल विभाग की 24 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। आग की घटना सदर बाजार के डिप्टीगंज इलाके से आई थी।

Related Articles

Back to top button