उप राष्ट्रपति का मजाक उड़ाने के विरोध में BJP का विरोध प्रदर्शन

समस्तीपुर: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं द्वारा मजाक उड़ाए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को समस्तीपुर शहर में विरोध प्रदर्शन किया और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला दहन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने इस अवसर पर आयोजित प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जिस तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समक्ष टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मिमेकरिंग कर अपमान किया है वह देश के लिए शर्मनाक है। इस हरकत के विरोध में समस्तीपुर जिले के सभी प्रखंडों मे विरोध मार्च निकाला जायेगा।

प्रतिरोध मार्च में भाजपा के विधान पार्षद डॉ.तरुण कुमार चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम सुमिरन सिंह एवं शशिकांत आनंद समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency