यूपी: 100 दिन का प्लान के साथ मैदान में उतरेगी कांग्रेस…

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि हम पूरी तैयारी के साथ विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। पार्टी प्रदेश में अपनी सक्रियता को बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से लखनऊ की यात्रा सफल रही है। हर वर्ग का समर्थन मिला है। साथ ही अगली यात्रा यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा को सत्ता से हटाने का काम कांग्रेस ही करेगी।

उन्होंने कहा कि यूपी में सवाद कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं। इसके तहत शीर्ष नेतृत्व का संदेश हर कार्यकर्ता तक पहुंचाएंगे। आज इसकी शुरुआत हो रही है। राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि यूपी की टीम 100 दिन में हर दिन बेहतर कार्य करने का लक्ष्य रखा है। आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। इसके बाद जोनल बैठक होगी।

संगठन को गतिशील बनाने का कार्य करेंगे। 11 से 18 तक कार्यशाला होगी। 14 जनवरी को मणिपुर से राहुल की यात्रा शुरू होगी। इस दिन हर जिले में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। हर जिले में मशाल न्याय यात्रा निकलेगी। 15 को अयोध्या जायेंगे। हर जिले में बैठक होगी। यह काम 24 तक खत्म होगा। 26 को न्याय यात्रा के समर्थन में ब्लाक लेवल से यात्रा निकलेगी। 24 से 25 फरवरी को राहुल गांधी को यात्रा यूपी में आएगी। उसमे सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह यात्रा ऐतिहासिक होगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency