भारत में तेजी से पैर पसार रहा फैटी लिवर, रिसर्च में सामने आई बड़ी वजह

क्या आप भी फैटी लिवर का असली गुनहगार शराब को मानते हैं? भारत में तेजी से बढ़ती इस बीमारी के पीछे अब एक नया कारण सामने आया है। वैज्ञानिकों की हालिया स्टडी ने इस पुरानी अवधारणा को बदल दिया है। आइए जानते हैं क्या कहती है स्टडी।

अगर आप सोचते हैं कि शराब नहीं पीने से आपका लिवर एकदम सुरक्षित रहेगा, तो यह आर्टिकल आपकी नींद उड़ा सकता है। भारत में फैटी लिवर को लेकर एक नई और गंभीर चिंता सामने आई है। हाल ही में एक स्टडी में पता चला है कि देश में फैटी लिवर की समस्या लोगों को अपना तेजी से शिकार बना रही है।

स्टडी में इसे अब मेटाबॉलिक डिसफंक्शन-एसोसिएटेड स्टीटोटिक लिवर डिजीज (MASLD) का नाम दिया गया। यानी मोटापा, हाई ब्लड शुगर, इंसुलिन रेजिस्टेंस, गलत खानपान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और मेटाबॉलिक के कारण भी फैटी लिवर की समस्या देखने को मिल रही है।

द लैंसेट रीजनल हेल्थ साउथईस्ट एशिया की हालिया स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है। फेनोम इंडिया कोहोर्ट में पब्लिश इस स्टडी के अनुसार, भारत में लगभग 38.9% एडल्ट्स को फैटी लिवर की समस्या है। अगर इसे नजरअंदाज किया जाता है, तो फैटी लिवर बढ़ने की वजह से लिवर स्टिफनिंग या फाइब्रोसिस की समस्या हो सकती है।

मोटापा
भारत में बढ़ता मोटापा MASLD की सबसे बड़ी वजह है। आजकल हर किसी को काम की वजह से अपना ज्यादा समय मोबाइल या लैपटॉप स्क्रीन पर बिताना पड़ता है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ता है। वहीं, ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाने से भी मोटापा बढ़ता है, जो सीधे लिवर पर असर डालता है।

खानपान
बदलती लाइफस्टाइल के कारण हमारा खानपान भी पूरी तरह बदल गया है। अब हम हेल्दी ऑप्शन्स को छोड़कर, फास्ट फूड या प्रोसेस्ड फूड्स को खाना ज्यादा पसंद करते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। ज्यादा चीनी, मैदा और खराब तेल वाली चीजें खाने से लिवर में फैट की मात्रा बहुत बढ़ जाती है।

डायबिटीज और इंसुलिन रेजिस्टेंस
लिवर खराब होने का एक बड़ा कारण इंसुलिन रेजिस्टेंस भी है। जब शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पातीं, तो शरीर का फैट जमा होने के बजाय सीधे लिवर में पहुंचने लगता है। यही वजह है कि टाइप-2 डायबिटीज और मेटाबॉलिक सिंड्रोम के मरीजों में फैटी लिवर का खतरा सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। शुगर कंट्रोल करना लिवर की सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

फैटी लिवर से बचने के उपाय
फैटी लिवर जैसी समस्या से बचने के लिए हेल्दी आदतों को अपनाना बेहद जरूरी है। आप नीचे दिए गए इन कुछ आदतों को अपना सकते हैं।

वजन पर रखें कंट्रोल
फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए वजन को कंट्रोल में रखें। वजन बढ़ने के कारण लिवर में चर्बी जमा होती है। इसलिए वजन को कंट्रोल में रखना लिवर की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही, इससे मेटाबॉलिज्म भी अच्छा होता है।

हेल्दी डाइट
फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी ऑप्शन्स, जैसे फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज को जरूर शामिल करें। वहीं, चीनी, मैदा और पैकेट बंद खाने से जितनी दूरी बनाएंगे, उतना आपके लिवर के लिए फायदेमंद है।

नियमित व्यायाम करें
रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर में इंसुलिन बेहतर तरीके से काम करता है और लिवर का फैट कम होता है। इसलिए अपनी डेली रूटीन में फिजिकल एक्टिविटीज को जरूर शामिल करें।

समय पर जांच करवाएं
शुगर और लिवर की नियमित जांच (जैसे अल्ट्रासाउंड या फाइब्रोस्कैन) करवाते रहें, ताकि बीमारी का शुरुआती स्टेज पर ही पता चल सके।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency