कौन-सी कंपनी देती है भारत सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स?

भारत में कॉरपोरेट टैक्स देने के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ऊपर है। हुरुन इंडिया 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुकेश अंबानी की कंपनी ₹25,707 करोड़ के कॉरपोरेट टैक्स का भुगतान किया था। इसके अलावा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ₹15,898 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि वेदांता लिमिटेड ₹12,826 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है।
आपने अक्सर सुना होगा कि फलां एक्टर या कारोबारी ने करोड़ों रुपये इनकम टैक्स दिया। कभी इस लिस्ट में शाहरुख खान तो कभी अक्षय कुमार या कोई अन्य सितारा और उद्योगपति रहता है। लेकिन, क्या आप उस कंपनी के बारे में जानते हैं जो कॉरपोरेट टैक्स (Corporate Tax) देने के मामले में नंबर वन है और सबसे ज्यादा पैसा टैक्स के तौर पर भारत सरकार को देती है। जहां इनकम टैक्स, व्यक्तियों को अपनी आय के आधार पर प्रत्यक्ष कर के तौर पर देना होता है। वहीं, कॉरपोरेट टैक्स, कंपनियों को अपनी कमाई पर देना होता है। भारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी ग्रुप और टाटा समूह जैसे कई बड़े कॉरपोरेट ग्रुप और उनकी कंपनीज हैं, जो करोड़ों रुपये टैक्स अदा करती हैं। क्या आप जानते हैं इन कंपनियों में कॉरपोरेट टैक्स देने के मामले में नंबर वन कौन है?
कॉरपोरेट टैक्स देने में पहले नंबर पर यह कंपनी
हुरुन इंडिया 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले नंबर पर रही। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए एडवांस फाइलिंग और इंडस्ट्रीज रिपोट्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में सबसे अधिक टैक्स चुकाने वाली कॉर्पोरेट कंपनी है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कितना टैक्स दिया?
मार्केट कैप के लिहाज से भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2024 में 25707 करोड़ रुपये कॉरपोरेट टैक्स दिया है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली इस कंपनी के बड़े बिजनेस में ऑयल, पेट्रोकेमिकल्स, रिटेल और टेलिकॉम बिजनेस शामिल हैं।
रिलायंस के बाद दूसरे नंबर पर कौन?
कॉरपोरेट टैक्स चुकाने के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज दूसरे नंबर पर है। टाटा समूह की इस कंपनी ने कॉर्पोरेट टैक्स के तौर पर ₹15,898 करोड़ का भुगतान किया था। वहीं, वेदांता लिमिटेड ने अनुमानित ₹12,826 करोड़ अदा किए थे।
इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फाइनेंस, ज्यादा कॉरपोरेट टैक्स देने वाली टॉप 10 कंपनियों में शामिल हैं।



