मथुरा में 14 नवंबर से शुरू होगा ब्रजरज उत्सव, मीराबाई के किरदार में नजर आएंगी हेमामालिनी

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद 14 नवंबर से 2 सप्ताह तक चलने वाले ब्रजरज उत्सव का आयोजन करेगी। इस बार यह उत्सव महान कृष्णभक्त मीराबाई की 525 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। नृत्य नाटिका का आयोजन इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा। जिसमें फिल्म अभिनेत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय सांसद हेमामालिनी मीराबाई के किरदार में नजर आएंगी।

14 से 27 नवंबर तक चलेगा ब्रजरज उत्सव
परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने इस पूरे कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से हर साल आयोजित होने वाला ब्रजरज उत्सव मथुरा ही नहीं, आसपास के जिलों के कलाकारों के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करता है। इस वर्ष ब्रजरज उत्सव दीपावली के ठीक बाद 14 से 27 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा, जो कि कृष्ण भक्त मीराबाई की 525 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

मीराबाई के किरदार में नजर आएंगी हेमामालिनी
उन्होंने बताया कि पहले यह उत्सव 11 दिन का होता था, लेकिन अब यह उत्सव 14 दिन तक आयोजित किया जाएगा और इसके कलाकारों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इस वर्ष ब्रजरज उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण हेमामालिनी की टीम द्वारा मीराबाई की थीम पर नृत्य नाटिका की वह खास प्रस्तुति होगी।जिसमें वह भगवान श्रीकृष्ण के प्रति मीराबाई के समर्पण, भक्ति और विरह को अपनी भाव-भंगिमाओं से प्रदर्शित करेंगी। यह कार्यक्रम 17 नवंबर को होगा। ब्रजरज उत्सव का आयोजन मुख्यतः रेलवे के मैदान पर किया जाएगा। जबकि 15, 16 व 17 नवंबर के मुख्य कार्यक्रम पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार, उप्र पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान में प्रस्तुत किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency