रांची की बिरसा मुंडा जेल में ईडी की छापेमारी,पढ़े पूरी खबर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले के गवाहों को प्रभावित करने और सबूत मिटाने के “षड़यंत्र” रचे जाने की सूचना के आधार पर शुक्रवार को बिरसा मुंडा जेल पर छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

धनशोधन मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत के तहत जेल में रखा गया है। सूत्रों ने कहा कि कुछ गिरफ्तार स्थानीय बाहुबलियों द्वारा गवाहों को प्रभावित करने, ईडी अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने और सबूतों से छेड़छाड़ करने या नष्ट करने की “साजिश” रचे जाने की जानकारी मिलने के बाद एजेंसी के अधिकारियों ने जेल के कर्मचारियों के साथ छापेमारी शुरू की।

मामले में 14-15 लोग गिरफ्तार
एजेंसी ने इस मामले में लगभग 14-15 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2011-बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं, जो पहले राज्य के समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे। जांच ईडी के इस आरोप से संबंधित है कि “झारखंड में माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व को अवैध रूप से बदलने का एक बड़ा रैकेट चल रहा था।”

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency