झारखंड: जापान की महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर फाइनल में बनाई अपनी जगह

जापान की महिला हॉकी टीम ने यहां मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जारी झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में शनिवार को चीन को 2-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली।

वहीं, पांचवें स्थान के लिए हुए मुकाबले में मलेशिया ने थाईलैंड को 1-0 से हरा दिया। पहले सेमीफाइनल में जापान के लिए काना उराता ने 34वें और मियू सुजुकी ने 44वें मिनट में दूसरा गोल किया। चीन की ओर से एकमात्र गोल तियांतियन लोउ ने 11वें मिनट में दागा। फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इससे पहले, पांचवें स्थान के लिए हुए मुकाबले में मलेशिया ने थाईलैंड को 1-0 से हरा दिया। मलेशिया के लिए एकमात्र गोल पहले ही मिनट में नुरमजैतुल स्याफी ने किया। थाईलैंड को छठे स्थान पर रहना पड़ा। राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही थीं।

इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल थीं। लीग चरण के बाद अंकतालिका की टॉप-4 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारत को साल 2016 के बाद से अपनी पहली खिताब की तलाश है। भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency