जैसलमेर: 21 कार्टन अवैध शराब को पुलिस ने किया जब्त, आरोपी को किया गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए एसपी जैसलमेर ने सभी थानाधिकारियों और डीएसटी टीम के प्रभारी को अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। इसी कड़ी में एक आरोपी के कब्जे से 9 कार्टन अंग्रेजी व 12 कार्टन देशी कुल 21 कार्टन अवैध शराब बरामद की गई है।

जैसलमेर पुलिस की स्पेशल डीएसटी टीम की सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रामगढ़ थाना प्रभारी मुक्ता पारीक ने बताया कि रामगढ़ नहरी इलाके से जेठाराम (55) के कब्जे से 9 कार्टन अंग्रेजी व 12 कार्टन देशी अवैध शराब बरामद की गई है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी

मुक्ता पारीक ने बताया कि एसपी जैसलमेर विकास सांगवान के नेतृत्व में जिला पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। एसटी टीम प्रभारी प्रमीत चौहान ने बताया कि टीम ने पड़ताल कर जानकारी जुटाई कि नहरी इलाके में जेठाराम नामक व्यक्ति अवैध शराब को बेचने का काम कर रहा है। इसकी जानकारी रामगढ़ थाना को दी गई। रामगढ़ थाना प्रभारी मुक्ता पारीक तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button