बरेली के कृष्णपाल की हुईं शबाना, हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे, युवती ने अपनाया सनातन धर्म!

उत्तर प्रदेश के बरेली में अपने 8 साल पुराने प्यार के लिए सारे बंधनों को तोड़कर एक युवती ने सनातन धर्म को अपना लिया है. शबाना नाम की युवती धर्म परिवर्तन कर अब पूजा बन गई है.

उसने हिंदू रीति रिवाज से कृष्णपाल संग सात फेरे लिए है. युवती शबाना ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम पूजा यादव रख लिया है. शादी के बाद कृष्ण पाल ने शबाना को मंगलसूत्र पहनाया और उसकी मांग भरी.बता दें कि प्रेमी जोड़ा एक ही गांव का निवासी है और 8 साल से संपर्क में है.

दरअसल, हाफिजगंज थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव का ये मामला है. और शबाना और कृष्णपाल की प्रेम कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प और फिल्मी है. शबाना ने बताया कि 8 साल पहले उसकी दोस्ती कृष्ण पाल से हुई थी. बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो दोनों की ये दोस्ती प्यार में बदल गई.दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई, लेकिन इनकी मोहब्बत में मजहब की दीवार आड़े आ गई. जब परिवार वालों को प्रेमी जोड़े के बारे में पता चला तो दोनों की मुश्किलें बढ़ गईं. शबाना पर बंदिशें लगा दी.कृष्णपाल के परिवार वाले भी शादी करने को तैयार नहीं थे.

जब दोनों को कोई रास्ता नजर नहीं आया. तब शबाना ने घर को छोड़कर कृष्ण पाल के साथ रहने का फैसला किया. और दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

बता दें कि अहमदाबाद हाफिजगंज का प्रमुख गांव है. यहीं के निवासी कृष्णपाल ने मढ़ीनाथ के आश्रम में गांव की शबाना से शादी कर ली. शबाना ने हिंदू धर्म अपना लिया.

Related Articles

Back to top button