पंजाब: रेल इंजन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की  दर्दनाक मौत

सरहिंद-राजपुरा मार्ग पर गांव कोटला भाईका में रेल लाइनें पार करते समय गांव के ही रहने वाले हुकम चंद (42) और उसके मासूम बेटे साहिबजोत सिंह (12) की रेलवे ट्रैक से गुजर रहे इंजन की चपेट में आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जानकरी के अनुसार रेल इंजन मंडी गोबिंदगढ़ से राजपुरा जा रहा था। इस दौरान हुकम चंद अपने बेटे साहिबजोत के साथ रेलवे लाइनें पार करने लगा तो दोनों रेल इंजन की चपेट में आ गए।

घटना के बाद जी.आर.पी. पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी जी.आर.पी. थाना सरहिंद के ए.एस.आई. करमजीत सिंह ने बताया कि हुकम चंद का घर रेलवे लाइनों के पास है, जिस कारण वह इधर-उधर जाने के लिए रेलवे लाइनें पार करते थे। यह हादसा सोमवार को रेलवे लाइनें पार करते समय हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों को सौंप दिया है, मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button