पी.जी के बाथरूम में निजी वीडियो बनाने के लिए लगाया कैमरा, पढ़े पूरी खबर

चंडीगढ़ः सैक्टर-22 के पी.जी. में रहने वाली लड़की ने बाथरूम में गीजर के ऊपर कैमरा लगा दिया, ताकि लड़कियों की अश्लील वीडियो बॉयफ्रैंड के पास भेज सके। पी.जी. में रहने वाली अन्य लड़की की नजर कैमरे पर पड़ी और उसने पुलिस को सूचना दी।

सैक्टर-17 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाथरूम में रखा कैमरा और लड़की व बॉयफ्रैंड को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन जब्त कर लिया। लड़की की शिकायत पर थाना पुलिस ने सैक्टर-20 निवासी अमित हांडा और उसकी सहेली के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गैर-जमानती धाराएं लगाने की तैयारी कर रही है। लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सैक्टर-22 स्थित एक कोठी के टॉप फ्लोर पर 5 लड़कियों के साथ पी.जी. में रहती है।

26 नवंबर को बाथरूम में गीजर के ऊपर काले रंग का डिवाइस दिखाई दिया। लड़की ने तुरंत सहेलियों को बुलाया और स्टूल पर चढ़कर देखा तो कैमरा था। लड़की ने मामले की जानकारी पहले मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency