पंजाब: देर रात बारिश ने बढ़ाई ठंडक, जानें मौसम का हाल…

चंडीगढ़ः कई दिनों से शहर में बारिश की संभावना बनी थी। बुधवार देर रात लगभग 2 बजे ट्राईसिटी के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई। कुछ दिन से बादल छा रहे थे, लेकिन बिन बरसे ही चले जाते थे। मौसम विभाग की माने तो पंजाब हरियाणा की ओर से वैस्टर्न डिस्टर्बैंस ज्यादा मजबूत है। केंद्र के मुताबिक वीरवार को शहर में बादल छाने के साथ ही बारिश भी हो सकती है। विभाग की फोरकास्ट को देखें तो दिसंबर के पहले 3 दिन मौसम साफ रहने के आसार है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

वीरवार को आशिक बादल छाने और गरज के साथ बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 11 जिग्री रह सकता है।
शुक्रवार को आसमान साफ रहने के आसार है। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री रह सकता है।
शनिवार को भी आसमान साफ रहने के आसार है। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 11 डिग्री रह सकता है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency