वाराणसी में एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश यादव,शोक प्रकट करने सौरभ के जायेंगे घर

एक दिवसीय दौरे पर आज सपा सुप्रीमो अखिलेश वाराणसी पहुंचेंगे. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के कार्यक्रम में तब्दीली हुई. सुबह 11:15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पूर्व सीएम पहुंचेंगे.

सड़क मार्ग से मुरदहा सपा प्रमुख अखिलेश यादव जायेंगे.नेशनल इक्वल पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे.दोपहर 12:30 बजे आयर बाजार अखिलेश यादव पहुंचेंगे.12 दिवसीय बिरहा दंगल कार्यक्रम के समापन में शिरकत करेंगे.

1:30 बजे चौबेपुर अखिलेश यादव पहुंचेंगे.शादी कार्यक्रम में अखिलेश यादव शामिल होंगे.दोपहर 2:15 बजे सौरभ यादव के घर जायेंगे.पिछले दिनों पीट-पीटकर सौरभ यादव की हत्या हुई थी.शोक प्रकट करने सौरभ के घर अखिलेश यादव जायेंगे.

2:45 पर सपा के पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के घर जायेंगे.3 बजे काजी सराय में सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे.4 बजे नंदापुर लालचंद यादव के घर अखिलेश यादव जायेंगे.शाम 4:30 बजे लखनऊ के लिए सपा मुखिया रवाना होंगे.

Related Articles

Back to top button