यूपी में कम हुए अपराध,NCRB ने जारी किए आंकड़े

राष्‍ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने क्राइम इन इंडिया 2022 के आंकड़े प्रकाशित कर दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार भारत में कुल 35,61,379 अपराध पंजीकृत हुए। जिनमें से 401787 अपराध उत्तर प्रदेश में घटित हुए। भारतवर्ष में घटित कुल अपराधों में उत्तर प्रदेश का 11.28 प्रतिशत है।

वहीं, भारतवर्ष का क्राइम रेट 258.1 के सापेक्ष उत्तर प्रदेश का क्राइम रेट 171.6 है। देश में घटित कुल अपराधों में उत्तर प्रदेश का समस्त राज्यों एवं केंद्र शासित राज्यों के सापेक्ष 20वां स्थान है।

जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश में देश की आबादी का 16.89 प्रतिशत रहते हैं। NCRB के मुताबिक वर्ष 2022 का सम्बन्धित वर्ग की प्रति एक लाख जनसंख्या के सापेक्ष अपराध दर (CRIME RATE) के रूप में परिभाषित किया गया है।

अपराध में उत्तर प्रदेश 25वें स्थान से आशय है कि 24 राज्य व केन्द्रशासित प्रदेश में अपराधों की संख्या यूपी से अधिक है। NCRB द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अन्य राज्यों की अपेत्रा यूपी में अपराध पर अधिक नियंत्रण हुआ है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency