30 दिसम्बर को श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का पी एम मोदी करेंगे लोकार्पण!

श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन दिसंबर में होगा। अयोध्या को ये सौगात राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले मिल जायेगी। 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

बता दें कि अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन को श्रीराम मंदिर के तर्ज पर बनाया गया है। इसकी जानकारी अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दी।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने निर्माण कार्य की X पर जारी की तस्वीर

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माणाधीन प्रथम तल की तस्वीर जारी की है। ट्रस्ट ने मंदिर के निर्माण की तस्वीरें सोशल मीडिया साईट X पर जारी की हैं।

मंदिर निर्माण कार्य मे प्रथम तल का निर्माण कार्य चल रहा है। 22 जनवरी 2024 को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency