आईए जानें कैसा होगा आज देश के विभिन राज्यों में मौसम का हाल…

मौसम ने अपनी गति और चक्र बदल दिया है। आज शुक्रवार को सुबह 4 बजे दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में हलकी बूंदाबांदी हुई और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। उत्तर भारत समेत राजस्थान के कई जिलों में बारिश की बौछार भी पड़ी। राजधानी में बृहस्पतिवार को पिछले दिन के मुकाबले ताममान में बढ़ोतरी हुई। इस वजह से गर्मी थोड़ी अधिक महसूस की गई।

रात के वक्त मौसम ने करवट बदली और सफदरजंग, पालम, आइटीओ सहित दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस वजह से अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। इस वजह से अभी गर्मी से काफी हद तक राहत रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान सबसे अधिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 39.6 डिग्री सेल्सियस, पूसा व नजफगढ़ में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

खराब श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन खराब श्रेणी में नही रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार वर्षा व तेज हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में सुधार होगा। इस वजह से शुक्रवार सहित तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रहेगी। दिल्ली का एयर इंडेक्स 219, गाजियाबाद का 213, ग्रेटर नोएडा का 254, गुरुग्राम का 217, नोएडा का एयर इंडेक्स 224 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में है। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी में 135 दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency