पाकिस्तान की नीलम घाटी में डूबने से 14 लोगों की मौत…

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एक जीप के नदी में गिर जाने के बाद लापता हुए आठ पर्यटकों को बचावकर्मियों ने मृत घोषित कर दिया है। शनिवार को देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई थी। इसमें करीब 14 लोगों की मौत हो गई।

नीलम घाटी में डूबे पर्यटक

स्थानीय पुलिस अधिकारी खालिद अजीज ने इस संदर्भ में बताया कि घटना रविवार को विवादित हिमालयी क्षेत्र के एक जिले नीलम घाटी में हुई, जब एक जीप भारी बारिश के दौरान नदी में जा गिरी। इसमें 14 लोग सवार थे। इनमें से 6 लोगों का ही मौके पर पता चल पाया जबकि, बाकि पर्यटकों के लिए सर्च अभियान चलाया गया। काफी खोजबीन के बाद भी इन आठ पर्यटकों का कुछ पता नहीं चल पाया।हालांकि, प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक ने अधिकारियों को किसी भी स्थिति को संभालने के लिए सतर्क रहने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि शुरू में एक पर्यटक की मौत हो गई और पांच घायल हो गए थे जबकि, बाद में पुलिस को पता चला कि आठ पर्यटक लापता हैं और उनके जीवित होने की कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि तेज बहती नदी उन्हें बहा ले गई।

दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान में चार लोगों की मौत

तो वहीं, दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दक्षिणी सिंध प्रांत की राजधानी कराची में एक युवक की मौत हो गई। इसके प्रधान मंत्री शाहबाज शरीफ की तरफ से भी अलर्ट जारी करने के आदेश दिए गए थे। साथ ही आपदा प्रबंधन अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है।

पाकिस्तान में इस हफ्ते बारिश जारी रहने की संभावना है। इसने उन लोगों के जीवन में समस्याएं बढ़ा दी हैं। इससे पहले पिछले साल की विनाशकारी बाढ़ में 1,739 लोग मारे गए थे और 33 मिलियन अन्य प्रभावित हुए थे। पिछले साल आई बाढ़ की वजह से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को करीब 30 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।

24 घंटे में बलूचिस्तान के 23 जिलों में हुई भारी बारिश

30 अप्रैल यानी कि रविवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में लगातार भारी बारिश हुई। इसकी वजह से यहां रह रहे लोगों को काफी परेशानी भी हुई। भारी बारिश की वजह से तुर्बत और कीच जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। यहां तक की नेशनल हाई-वे पर भी पानी भर गया। इसके अलावा कुछ जगह लोकल ब्रिज ढहने की भी खबर सामने आई थी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency